Friday, July 5, 2024
HomePoliticsHaldwani News: हल्द्वानी पहुंचे CM धामी का लैंड जिहाद पर बड़ा बयान,...

Haldwani News: हल्द्वानी पहुंचे CM धामी का लैंड जिहाद पर बड़ा बयान, बोले- देवभूमी में इस षड्यंत्र को बर्दास्त नही किया जाएगा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (CM Dhami reached Haldwani, made a big statement on land jihad) काठगोदाम सर्किट हॉउस में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लैंड जिहाद के नाम पर बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। अब इस पर पूरी तरह से कार्रवाई की जाएगी।

खबर में खास:-

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी
  • वन विभाग के अधिकारियों संग कर रहे हैं बैठक
  • वन विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश।

लैंड जिहाद के नाम पर बड़ा षड्यंत्र चल रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने नैनिताल दौरे पर रहे। जहां काठगोदाम सर्किट हॉउस में मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लैंड जिहाद के नाम पर बड़ा षड्यंत्र चल रहा है और इस षड्यंत्र को बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी वन विभाग की भूमि पर लैंड जिहाद के नाम पर मजार बनाए गए हैं, अब उन पर पूरी तरह से कार्रवाई की जाएगी।

मजार बनाकर कब्जा करने का काम

उन्होंने कहा कि वन भूमि पर षड्यंत्र के तहत मजार बनाकर भूमि कब्जे करने का काम किया गया है। इस संबंध में फॉरेस्ट और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं निजी स्कूलों द्वारा फीस और किताबों के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूलने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जहां कहीं भी कोई शिकायत मिलेगी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Dehradun News: रिसोर्ट में सेक्स रैकेट का खुलासा, रेव पार्टी के लिए लाई गई थी चरस, पुलिस ने मारा छापा

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular