Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडHaldwani News: डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, डेंगू की स्थिति...

Haldwani News: डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, डेंगू की स्थिति को देखते हुए 100 बेड आरक्षित

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Yogesh Sharma, Haldwani: हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिले भर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है बावजूद इसके विभिन्न इलाकों के डेंगू से पीड़ित मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं।

डेंगू की स्थिति को देखते हुए 100 बेड अस्पताल में आरक्षित

प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के मुताबिक अब तक 38 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि डेंगू की स्थिति को देखते हुए 100 बेड अस्पताल में डेंगू के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा पिछले डेढ़ महीने में 2 लोगों की डेंगू से  मौत हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

जिला प्रशासन फागिंग और डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए चला रहा अभियान 

प्राचार्य के अनुसार विषम परिस्थितियों में ही प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती है। नहीं तो उपचार से ही मरीज ठीक हो जाते हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की हुई है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। गौरतलब है कि जिले में लगातार डेंगू के मरीज आ रहे हैं और डेंगू के फैलने की वजह से जिला प्रशासन फागिंग चेकिंग और डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान भी चला रहा है।

Read more: Uttarakhand News: फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने की सीएम धामी से मुलाकात, बोलीं-उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर उत्साहित

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular