Thursday, July 4, 2024
HomeEducationHaldwani News: हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रौशन, NDA...

Haldwani News: हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रौशन, NDA में ऑल इंडिया दूसरी रैंक

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़ ), हल्द्वानी: कुशाग्र दुर्गापाल ने ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुशाग्र की सफलता पर उनके परिजन गदगद नजर आ रहे हैं।

खबर में खास:-

  • कुशाग्र दुर्गापाल ने ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया
  • हल्द्वानी के रहने वाले हैं कुशाग्र
  • प्रतिदिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे

सफलता पर कुशाग्र काफी खुश

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में हल्द्वानी के कुशाग्र दुर्गापाल ने ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुशाग्र की सफलता पर उनके परिजन गदगद नजर आ रहे हैं। कुशाग्र ने आठवीं क्लास तक की पढ़ाई निर्मला कान्वेंट स्कूल हल्द्वानी से की हैं, जबकि 9वी क्लास से 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की है।

अपनी इस सफलता पर कुशाग्र काफी खुश हैं। उनका मानना है कि यदि मन में कुछ करने की ठान ली हो तो उसके लिए बराबर मेहनत करना बहुत जरूरी है। उनके मुताबिक वे प्रतिदिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे।

NDA में दूसरा स्थान पाने वाले छात्र

बता दें, कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल एक व्यवसाई है, जबकि उनकी मां ललिता दुर्गापाल गृहणी होने के साथ-साथ आंगनबाड़ी में कार्य करती है। बच्चे की सफलता पर परिजन काफी खुश नजर आ रहे हैं, उनके माता-पिता का कहना है कि उनको यकीन था की कुशाग्र को सफलता जरूर मिलेगी।

Also Read: Champawat News: लोहाघाट में तेज गरज के साथ शुरू हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular