Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsHamirpur: अतीक और अरशद हत्या के आरोपी की क्या है पूरी कहानी,...

Hamirpur: अतीक और अरशद हत्या के आरोपी की क्या है पूरी कहानी, जानिए शनि ने अतीक को क्यों मारा ?

- Advertisement -

Hamirpur: यह मामला हमीरपुर जनपद के थाना कस्बा कुरारा का है।

  • क्या है पूरा मामला
  • पिता जगत सिंह की कई बर्षो पहले हो चुकी मृत्यु
  • सुंदर भाटी गिरोह से रखता है सम्बन्ध
  • शनि का परिवार है डरा

क्या है पूरा मामला

यह मामला हमीरपुर जनपद के थाना कस्बा कुरारा का है। जहाँ के निवासी शनि उर्फ पुराने का नाम आज अतीक और अशरफ हत्याकांड में सूटर के रूप में आने से सनसनी मच गई है।

शनि उर्फ पुराने की कुरारा कस्बे में कजलिया तालाब के पास चाय की दुकान थी। जो काफी सालो पहले चलाता था। इसके परिवार में शनि सहित तीन भाई है।

पिता जगत सिंह की कई बर्षो पहले हो चुकी मृत्यु

जिसमे सबसे बड़ा मंगल जिसकी बीमारी के कारण एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। दूसरे नंबर का भाई पिंटू सिंह व सबसे छोटा शनि उर्फ पुराने सिंह है।

इसके पिता जगत सिंह की म्रत्यु कई बर्षो पहले ही हो चुकी है। शनि सिंह कुछ वर्षों से अचानक अपराध से जुड़ गया।

सुंदर भाटी गिरोह से रखता है सम्बन्ध

शनि 4-5 वर्षो से कुरारा से गाव से गायब है। इसके खुद के घर मे कोई नही रहता है। वही भाई व भाई का परिवार अलग मकान में रहते है। जिसको कई सालों से शनि से कोई लेना देना नही है।

शनि सिंह के नाम 18 आपराधिक मामले दर्ज है। सूत्रों के अनुसार से बताया जा रहा है कि ये कुछ समय से सुंदर भाटी गिरोह से भी जुड़ा हुआ था।

शनि का परिवार है डरा

शनि के भाई व उसका परिवार डरा एवं सहमा हुआ है। जो अब घर के अंदर दरवाजे बंद मौजूद है।

वही गांव के लोग अपराधी के अंत पर कह रहे है कि जिस अपराधी ने सैकड़ो हत्याएं की उसकी हत्या उनके गाँव के लड़के के द्वारा मारे जाने से उनको अच्छा लगा है।

also read- प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दिया बड़ा बयान कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि अतीक के लड़के की हत्या हो सकती है”

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular