Friday, July 5, 2024
HomeSportsHaridwar News: आर-पार की लड़ाई का ऐलान, प्रदर्शनकारी पहलवान गंगा में बहाएंगे अपने...

Haridwar News: आर-पार की लड़ाई का ऐलान, प्रदर्शनकारी पहलवान गंगा में बहाएंगे अपने मेडल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), हरिद्वार “Haridwar News” : जंतर-मंतर से हटाए गए पहलवानों ने अब एक बड़ा फैसला लिया है।  पहलवानों ने गंगा में अपने मेडल बहाने का ऐलान किया है। दिल्ली के जंतर मंतर से हटाए गए खिलाड़ी गंगा में बहाएंगे अपने मैडल। शाम 6 बजे गंगा में मैडल बहाने की खबर से हड़कंप मच गया है। गंगा दशहरा के चलते हरिद्वार में भारी भीड़ है। खिलाड़ियों के ऐलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई ।

इंडिया गेट पर आमरण अनशन जारी

बता दें, पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद हरिद्वार में मेडल बहाने के बाद पहलवान इंडिया गेट पर आमरण अनशन भी करेंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘28 मई (रविवार) को जो हुआ वो आप सबने देखा, पुलिस ने हम लोगों के साथ क्या व्यवहार किया? हमें कितनी बर्बरता से गिरफ्तार किया। हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे।

हमारे आंदोलन की जगह को भी पुलिस ने तहस-नहस कर हमसे छीन लिया। अगले दिन गंभीर मामलों में हमारे ऊपर ही FIR दर्ज कर दी गई। क्या महिला पहलवानों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए न्याय मांगकर कोई अपराध कर दिया है? पुलिस और तंत्र हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। जबकि आरोपी खुली सभाओं में हमारे ऊपर फबतियां कस रहा है।’

Also Read: Tehri News: कांग्रेस की ‘नींव’ पर भाजपा की नजर, टिहरी सीट पर 2024 में कौन करेगा राज, जानें अब तक के आंकड़े

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular