Wednesday, July 3, 2024
HomePoliticsHaridwar News: कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बाद शुरु करने...

Haridwar News: कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बाद शुरु करने जा रही कांग्रेस से जुड़ों यात्रा

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़),हरिद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा हरिद्वार जिले में 51 यात्राएं करेंगे। पिछले चुनावों में कांग्रेस जिन क्षेत्रों में कमजोर रही है वे उन क्षेत्रों में जाकर लोगों से कांग्रेस के साथ जुड़ने का आह्वान करेंगे।

खबर में खास:-

  • कांग्रेस शुरु करने जा रही कांग्रेस से जुड़ों यात्रा
  • हरीश रावत हरिद्वार जिले में 51 यात्राएं करेंगे।
  • यात्रा 11 मई से हरिद्वार के ढंडेरा से शुरू होगी

 

कांग्रेस से जुड़ों यात्रा शुरु

हाल ही में संपन्न हुई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। जिसको देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन से पहले 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की थी। बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला कर लोगों को साथ जोड़ने की कोशिश की। तो वहीं अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस से जुड़ों यात्रा शुरु करने जा रही है। जिसकी शुरुआत 11 मई से हरिद्वार के ढंडेरा से की जाएगी।

यात्रा 11 मई से हरिद्वार के ढंडेरा से शुरू होगी

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस से जुड़ों यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। हरीश रावत हरिद्वार जिले में 51 यात्राएं करेंगे। कांग्रेस नेताओं के साथ हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे हरीश रावत ने बताया कि पिछले चुनावों में कांग्रेस जिन क्षेत्रों में कमजोर रही है वे उन क्षेत्रों में जाकर लोगों से कांग्रेस के साथ जुड़ने का आह्वान करेंगे। यात्रा 11 मई से हरिद्वार के ढंडेरा से शुरू होगी। साथ ही हरीश रावत ने चार धाम यात्रा में हेली कंपनियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर हेली कंपनियों का दास बन जाने का आरोप लगाया।

Also Read: Almora News: जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी हेमवती नंदन बहुगुणा की 104 वीं जयंती, कैबिनेट मंत्री ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular