Friday, July 5, 2024
HomePoliticsHaridwar News: कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी के लिए मां गंगा का पूजन...

Haridwar News: कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी के लिए मां गंगा का पूजन कर चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Congress worshiped Mother Ganga) हरिद्वार में कार्यकारिणी के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी सहित मंडल अध्यक्षों ने मां गंगा का पूजन कर चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।

खबर में खास:-

  • कांग्रेस ने चुनाव से पहले उत्तराखंड के सभी जिलों की नई कार्यकारिणी का गठन किया
  • मां गंगा का पूजन किया और चुनाव में कांग्रेस की जीत कर प्रार्थना की
  • कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने का हमारे द्रा प्रयास किया जाएगा

कांग्रेस की जीत पर मां गंगा से प्रार्थना की

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के सभी जिलों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हरिद्वार में बनी कार्यकारिणी के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी सहित मंडल अध्यक्षों ने मां गंगा का पूजन किया और चुनाव में कांग्रेस की जीत हो सके इसके लिए मां गंगा से प्रार्थना की।

कांग्रेस लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी

महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का कहना है कि हरिद्वार की जनता के लिए हमारे द्वारा अच्छा कार्य किया जाएगा। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के 22 साल के कार्यकाल को लेकर सतपाल ब्रह्मचारी का कहना है कि जिस व्यक्ति को जनता ने 22 साल दिए उनके द्वारा अवैध प्रॉपर्टी और नशे का कारोबार बढ़ाया गया। इन मुद्दों पर कांग्रेस लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने का हमारे द्वारा प्रयास किया जाएगा।

File photo: Pauri News: पौड़ी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार,पेशे से है चालक

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular