Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडHaridwar News: सैनिकों के कार्यक्रम में मंत्री नहीं, पूर्व सैनिक के तौर...

Haridwar News: सैनिकों के कार्यक्रम में मंत्री नहीं, पूर्व सैनिक के तौर पर आता हुं- गणेश जोशी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (I do not attend soldiers’ programs as a minister) सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार पहुंचकर आयोजित देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा 9वे वर्षोत्सव में शिरकत की।

खबर में खास:-

  • मसूरी विधायक गणेश जोशी अपने हरिद्वार दौरे पर
  • सैनिक कल्याण समिति द्वारा 9वे वर्षोत्सव का आयोजन
  • बच्चो ने देशभक्ति गानों पर अपनी प्रस्तुति दी

सैनिक कल्याण समिति द्वारा 9वे वर्षोत्सव का आयोजन

उत्तराखंड में आज मसूरी विधायकऔर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने हरिद्वार दौरे पर रहे ।जहां उन्होंने ऋषिकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा 9वे वर्षोत्सव में शिरकत की। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि सहित पूर्व सैनिक और उनके परिजन भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों ने केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का धन्यवाद भी किया ।

बच्चो ने देशभक्ति गानों पर अपनी प्रस्तुति दी

वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सैनिक कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के परिवारों के बच्चो ने देशभक्ति के गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रुड़की में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत लेने के लिए रवाना हो गए।

Also Read: Muzaffarangar: PM मोदी ने की कृषि मेले और पशु प्रदर्शनी की सराहना, कहा- बेहतरीन प्रयास!

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular