Friday, July 5, 2024
HomePoliticsHaridwar News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर यशपाल आर्य का...

Haridwar News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर यशपाल आर्य का तंज, बोले बीजेपी के राज में देश का लोकतंत्र खतरे में

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Yashpal Arya’s taunt on cancellation of Rahul Gandhi’s membership) यशपाल आर्य आज हरिद्वार के जयराम आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही।

खबर में खास:-

  • यशपाल आर्य आज हरिद्वार के जयराम आश्रम पहुंचे
  • कांफ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर तंज कसा
  • विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही

कांफ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर तंज कसा

देश सहित उत्तराखंड में भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते वह आज हरिद्वार के जयराम आश्रम पहुंचे। वहां पहुंचकर यशपाल आर्य ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश का लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करके भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है साथ ही विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश भी जा रही है। लेकिन कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है। केंद्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। पूरे उत्तराखंड वो जनता से संवाद करेंगे और सत्याग्रह के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Also Read: Champawat News: नवोदय विद्यालय छात्रा की कोरोना से मौत पर क्षेत्र में दहशत, टेस्ट में निकली थी कोरोना पॉजिटिव

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular