Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsHathras Nikay Chunav: हाथरस निकाय चुनाव में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,...

Hathras Nikay Chunav: हाथरस निकाय चुनाव में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हाथ का साथ छोड़ की साइकिल की सवारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Hathras Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के हाथरस निकाय चुनाव में कांग्रेस का सपना टूटता नज़र आ रहा है । पिछले दिनों ही राहुल गांधी के निर्देशन में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक कर सभी को जोड़ने में जुटे थे। वहीं हाथरस में मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजू उर्फ राजीव उपाध्याय ने कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ देने के चलते रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को अपना समर्थन दे दिया।

कांग्रेस पदाधिकारी प्रचार में नहीं हुए शामिल

हाथरस की मुरसान नगर पंचायत पंचायत में कांग्रेस के टिकट पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजीव उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को लगातार प्रचार- प्रसार के लिए बुलाया जा रहा है। लेकिन कोई भी पदाधिकारी उसके साथ आने को तैयार नहीं हो रहा है। जिसके चलते वह काफी परेशान है। पिछले कई दिनों से वह अकेला ही खुद घर घर जाकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था। लेकिन अब उसके साथ रहने वाले लोग भी कांग्रेस का समर्थन छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस को छोड़ सपा की पहनी टोपी

इस पर मुरसान के काफी कांग्रेस समर्थकों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को समर्थन दिया जाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को छोड़कर सपा पार्टी की टोपी पहनकर सपा प्रत्याशी देशराज सिंह को माला पहनाई। देशराज सिंह ने भी राजीव को माला पहनाकर सपा पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अन्य समर्थकों ने भी माला पहनाकर एक-दूसरे का सम्मान किया है। सपा प्रत्याशी देशराज सिंह ने बताया कि राजू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धोका दिया है। सपा में उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।

Mathura Shri Krishna Janmabhoomi & Shahi Idgah Case: मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद जमीन विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का ये आया फैसला

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular