Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशहाथरसHathras Stampede: हाथरस हादसे में 6 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Hathras Stampede: हाथरस हादसे में 6 लोगों की हुई गिरफ्तारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे पर यूपी पुलिस ने गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जाँच पड़ताल जारी है, जिसमें और भी कई खुलासे होने की संभावना हैं। पुलिस ने आगे बताया है की सभी सत्संग आयोजित करने वाली आयोजन समिति के सदस्य हैं। आपको बता दे की मंगलवार को हाथरस में इस दुखद हादसे के दौरान सत्संग में हुई भगदड़ मची थी, जिसमें कुल 121 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं थीं और 31 घायल हो गए।

Read More: Akhilesh Yadav: अखिलेश का बड़ा बयान-‘सीएम योगी को हटाना चाहते हैं ब्रजेश पाठक, खुद बनना चाहते हैं CM’

महानिरीक्षक का बयान

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के महानिरीक्षक शलभ माथुर ने कहा, “घटना में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं।” FIR में मुख्य आरोपी के रूप में ‘मुख्य सेवादार’ देव प्रकाश मधुकर की पहचान की गई है। पुलिस ने मधुकर की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Read More: Man Shot Himself: मंदिर से लौटने के बाद कारोबारी ने खुद को मारी गोली

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular