Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsHathras Stampede: हाथरस पहुंचे CM योगी, घटनास्थल का किया निरीक्षण

Hathras Stampede: हाथरस पहुंचे CM योगी, घटनास्थल का किया निरीक्षण

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Hathras Stampede: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुई घटना की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने पीड़ितों के परिवारजनों की प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनके उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।

घायलों के लिए व्यक्त की संवेदना

उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इन सभी मामलों के बाद हाथरस कांड में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। स्थानीय प्रशासन और संचालक मंडल सहित एक्शन की योजना है। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरी घटना की रिपोर्ट प्राप्त की गई। पीएम मोदी ने इस घटना पर कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।

11:06

हाथरस पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ

सीएम पहुंचे हाथरस, अस्पताल में लेंगे घायलों का जायज़ा। हादसे में 121 लोगों की मौत की बात आई।

11:20

CM योगी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, 12:30 बजे शुरू होगी प्रेस कांफ्रेंस।

11:28

सीएम योगी पहुंचे जिला अस्पताल

सीएम योगी जिला अस्पताल पहुँच चुके है, घायलों से करेंगे बात। सीएम योगी लेंगे उनके स्वास्थ्य का जायज़ा।

11:50

जिला अस्पताल से निकले CM YOGI

जिला अस्पताल में सीएम योगी ने की घायलों से मुलाकात।

12:10

सीएम योगी ने खुद मौके पर मौजूद सिपाही से समझा पूरा वाकया

हाथरस में सीएम योगी ने मौजूद सिपाही से पुरे हादसे का वाकया समझा।

01:54

घटनास्थल का निरीक्षण करते सीएम योगी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular