Friday, July 5, 2024
HomeHealth TipsHealth Tips : गर्मी के मौसम में पेट की तकलीफों से हैं...

Health Tips : गर्मी के मौसम में पेट की तकलीफों से हैं परेशान? तो इन चीजों का करें सेवन, पेट की समस्याएं होंगी दूर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Are you troubled by stomach problems during the summer season? So consume these things, stomach problems will go away): गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। गर्मियों में तापमान बढ़ने पर शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, चक्कर आना और कमजोरी आदि होने लगती हैं। वहीं गर्मी में खाने-पीने से कई बार पेट में गर्मी हो जाती है। जिस वजह से लोग कई बार ठंड में खाने वाली चीजों का सेवन गर्मी में भी करते रहते हैं, जो परेशानी पैदा करता है।

खबर में खासः-

  • गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं
  • तापमान बढ़ने पर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है
  • गर्मियों में भरपूर पानी का सेवन करें
  • इन चीजों से रखें पेट को ठंडा 

गर्मियों में भरपूर पानी का सेवन करें

वहीं गर्मियों में मसालेदार या तला भुना खाने से शरीर का पाचन तंत्र भी बिगड़ने लगता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे बैक्टीरिया या वायरस का खतरा बढ़ जाता है। इन कारणों से भी गर्मी में लोगों को पेट दर्द, गैस, पेट में संक्रमण, एसिडिटी, लूज मोशन और उल्टी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अधिकतर लोगों को गर्मी में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको ठंडी तासीर का आहार लेना चाहिए और भरपूर पानी के सेवन करना चाहिए ,ताकि पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सके। एसे में अपके पेट में होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है। अगर आपके पेट में भी गर्मी हो रही है तो इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

इन चीजों से रखें पेट को ठंडा 

खीरा-पपीता – ताजे फलों का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि गर्मियों में तापमान बढ़ने पर खीरा और पपीता खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी पूरी होती है। पपीता और खीरा में भरपूर फाइबर पाया जाता है।

दही या ठंडा दूध – गर्मियों में रोजाना दही का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। दही में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट की सेहत और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। एसिडिटी और बदहजमी की समस्या भी दही के सेवन से दूर हो जाती है। वहीं ठंडा दूध पीने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे जलन, एसिडिटी की परेशानी नहीं होती। ठंड दूध का मतलब सादा दूध पीए, न की फ्रिज में रखा दूध पीएं।

नारियल पानी – शरीर के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से पारा अधिक बढ़ने पर शरीर को अंदरूनी ठंडक भी मिलती है। नारियल पानी में  बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के भी गुण होते हैं।

केला – अगर पेट में गर्मी हो रही है तो केला खाएं। केले में पोटैशियम ज्यादा होता है जिससे एसिड कंट्रोल रहता है। केले में पाए जाने वाल पीएच तत्व पेट से एसिड को कम करता है। इससे पेट में एक चिकनी लेयर बनती है और गर्मी से राहत मिलती है। केले में फाइबर भी काफी होता है जिससे पाचन सही रहता है।

खरबूजा – खरबूजा गर्मियों का मौसमी फल है। खरबूजे का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजे में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर एसिड रिफ्लक्स के गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में कई तरह के आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है। वहीं गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी को भी खरबूजा दूर करता है। गैस और एसिडिटी की समस्याओं से भी निजात मिलता है।

पुदीना – पुदीने के पत्ते खाने से पेट का एसिड भी कम होता है। 1 गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें। अब इसे ठंडा होने पर पीएं।

ये भी पढ़ें- Salman Khan Death Threats : धमकी के बाद सलमान खान के फॉर्म हाउस की बढ़ाई सुरक्षा, कई बार मिली जान से मारने की धमकी

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular