Tuesday, July 16, 2024
HomeHealth TipsHealth tips: हृदय को मजबूती देता है केला,क्या आप जानते है केला...

Health tips: हृदय को मजबूती देता है केला,क्या आप जानते है केला के फायदे एवं नुकसान यदि नहीं तो जान लीजीए

- Advertisement -

फल का इस्तेमाल तो हम सभी करते है। डॉक्टर भी सेहत मंद रहने के लिए फल का सेवन करने की सलाह देते हैं। फल हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। फलों में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स समेत पोषण से भरपूर तत्व मौजूद रहते हैं। कहते है कि हर सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं सेब के शिवा भी कई फल हैं। जो बहुत पौष्टिक हैं। सेब के अलावा यदि आप फायदेमंद आहार लेना चाहते हैं तो केला भी लाभकारी साबित हो सकता है।

डॉक्टर हर दिन एक केला खाने की सलाह देते हैं। केले में विटामिन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले में मौजूद  कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटेशियम शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। जिसमें प्राकृतिक शर्करा जैसे सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज मौजूद होते है। केले को सूपरफूड भी कहते हैं। आइए आपको बताते है केले के नुकसान और फायदे।

केले के फायदे
  • केले में पोटेशियम पाया जाता है, वर्कआउट के बाद रूटीन में केला खाना शरीर के लिए फायदेमंद है।
  • केले में विटामिन बी6 है जो दिमाग की ताकत को बढ़ाने में लाभकारी है और इसके सेवन से याददाश्त भी तेज होती है।
  • केले वजन नियंत्रित करने में फायदेमंद है।
  • केला कब्ज और पेट की समस्या से निजात दिलाता है।
  • केले में अमीनो एसिड की मात्रा ज्यादा होने के कारण हार्मोन का स्तर सही रहता है और मूड ठीक रहता है। इससे तनाव भी कम होता है।
  • केला हृदय की बीमारियों से भी बचाता है।

 

केले के सेवन के नुकसान
  • केले में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उन्हें केले के सेवन से दूर रहना चाहिए।
  • केले में प्रोटीन कम होता है, जिस कारण इसके सेवन से मसल्स कमजोर होते हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular