Friday, July 5, 2024
HomeLifestyleHealth Tips: रमजान में रोजे के दौरान इन तरीकों से रखें अपनी...

Health Tips: रमजान में रोजे के दौरान इन तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल, गर्मी में नहीं होंगे डिहाड्रेशन का शिकार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Take care of your health in these ways during fasting in Ramadan) रमज़ान के पाक महिने पर रोजे के दौरान, हर दिन सुबह से लेकर शाम तक कुछ खाया पिया नहीं जाता। जिसके चलते कई लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी रोजे के दौरान इन बातों का ध्यान रखेंगे तो गर्मी में नहीं होंगे डिहाड्रेशन का शिकार।

खबर में खास:-

  • रमजान का पवित्र महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता
  • पानी ज़्यादा से ज़्यादा पिएं:-
  • दोनों समय खाना खाएं:-
  • शाम में खाने का सेवन ज़्यादा न करें:-

रमजान का पवित्र महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता

इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने को रमज़ान या रमदान कहते हैं। रमजान का पवित्र महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता है। मुसलमान इस पर्व को पूरी शिद्दत के साथ निभाना चाहते हैं। इस माह में रोजा भी रखा जाता है। बता दें, रमज़ान के दौरान, हर दिन रोज़े (उपवास) रखे जाते हैं और इस दौरान सुबह (सहरी) से लेकर शाम (इफ़्तारी) तक लगभग 14 से 15 घंटे तक कुछ भी खाया पिया नहीं जाता।

वहीं, कुछ लोग रोजा रखते हैं लेकिन सही ढंग से खानपान नहीं कर पाने के कारण वे या तो बीमार हो जाते हैं या कमजोरी महसूस होने के चलते रोजा नहीं रख पाते। जिसके चलते कई लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे आप रोज़े के दौरान अपनी सेहत का भी ध्यान रख पाएंगे:

पानी ज़्यादा से ज़्यादा पिएं:-

आपको बता दें, इफ़्तारी से सहरी तक के बीच के समय में उतना ही पानी पिएं जितना कि आप दिनों मेंरोज के दिनों में पीते हैं। अगर आप हर दिन 7-8 गिलास पानी पीते थे, तो रमज़ान के वक्त भी उतना ही पानी पिएं और नियमित अंतराल पर पिएं। ऐसा करने से आप सरदर्द जैसी अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

दोनों समय खाना खाएं:-

सहरी हो या इफ़्तारी, आप दोनों ही वक्त खाना खाएं। कुछ लोग ऐसे है जो इफ़्तारी के समय तो खा लेते हैं, लेकिन सहरी के समय कुछ नहीं खा पाते, क्योंकि उन्हें सुबह खाने की आदत नहीं होती। बता दे, सुबह नहीं खाने से आपको दिनभर तरोताज़ा महसूस नहीं होता और एनर्जी भी नहीं मिल पाती है। जिसके चलते आप बिमार हो सकते है।

शाम में खाने का सेवन ज़्यादा न करें:-

वैसे तो रोज़े को आमतौर पर खजूर, पानी और फलों से तोड़ा जाता है। लेकिन कुछ लोग काभी त्यादा खाना खा लेते है। एक साथ ज़्यादा खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए शुरू में हल्का खाना ही खाएं।

Also Read: Haridwar News: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन ना किए जाने पर अभिभावकों में आक्रोश, बताई साजिश

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular