होम / 16 करोड़ लोगों को यूपी में मिला दोनों डोज, कोरोनारोधी टीकाकरण में राज्य अव्वल

16 करोड़ लोगों को यूपी में मिला दोनों डोज, कोरोनारोधी टीकाकरण में राज्य अव्वल

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Corona Vaccination)। उत्तर प्रदेश में कोरोनारोधी टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में अब तक 17 करोड़ 54 लाख 89 हजार 656 को पहली डोज और 16 करोड़ 2 लाख 66 हजार 806 को दोनों डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार कुल टीकाकरण 33 करोड़ 92 लाख से अधिक हो चुका है। यूं कहें कि टीकाकरण के मामले में यूपी अब पहले स्थान पर आ गया है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए हर स्तर पर सक्रियता दिखाई जा रही है।

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगे 15 करोड़ से ज्यादा टीके

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 34 लाख 23 हजार 852 तथा दूसरी डोज 14 करोड़ 24 लाख 63 हजार 191 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 1 करोड़ 39 लाख 51 हजार 198 तथा दूसरी डोज 1 करोड़ 21 लाख 21 हजार 879 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 81 लाख 9 हजार 860 तथा दूसरी डोज 56 लाख 20 हजार 640 दी गई है।

कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से हो रहा है पालन

इसी तरह 35 लाख 18 हजार 680 प्रीकॉशन डोज दी गई है। प्रदेश सरकार की सक्रियता का नतीजा है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या न के बराबर है। संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्धता, टेस्ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः नवनिर्वाचित सांसद कार्तिकेय शर्मा इंडिया स्पोर्ट्स फैन अवार्ड-2022 से सम्मानित

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox