होम / Child Health Tips: अगर आप भी अपने बच्चे को दूध में मिलाकर दे रहे हैं ये 4 चीजें, हो जाएं सावधान! सेहत पर पड़ सकता है असर

Child Health Tips: अगर आप भी अपने बच्चे को दूध में मिलाकर दे रहे हैं ये 4 चीजें, हो जाएं सावधान! सेहत पर पड़ सकता है असर

• LAST UPDATED : February 8, 2023

इंडिया न्यूज़: (If you are also giving these 4 things mixed with milk to your child) माता-पिता बच्चों को दूध पिलाने के लिए उसमें कई बार ऐसी चीजों को मिलाकर देते हैं जो उनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे की आपको किन चीजों से बचना है।

Child Health Tips: दूध में मिलाकर न दें ये चीजें

आमतौर पर बच्चों के खानपान को लेकर मां बाप बहुत सतर्क रहते हैं। ताकि उनकी सेहत पर इसका कोई बुरा असर ना पड़े। माता-पिता बच्चों की डाइट के लिए अधिकतर दूध को जरूर शामिल करते हैं। दूध में कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो कि हड्डियों को मजबूती देती है। बाकी तो सब ठीक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत से बच्चे दूध पीना पसंद नहीं करते हैं। जिस के चलते मां बाप दूध पिलाने के लिए उसमें कई बार ऐसी चीजों को मिलाकर देते हैं जो उनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे उनके हाजमे में भी असर पड़ता है। अगर आप भी अपने बच्चें कि सेहत का ध्यान रखना चाहते है तो ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहें जो बेहद जरुरी है। इन 4 चीजों को कभी भी बच्चों के दूध में मिलाकर ना दें।

4 चीजों को दूध में मिलाकर ना दें

1- खट्टे फल

अधिकतर लोग दूध पीने के बाद या फिर साथ में खट्टे फल का इस्तेमाल करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। इनमें विटामिन सी होता है जो दूध में मिलने के बाद एसिड रिफ्लैक्स करता है। इससे आपके बच्चे का पेट खराब हो सकता है। और गैस बहुत ज्यादा बनती है।

2 -बनाना शेक

मां- बाप गर्मियों में अधिकतर बनाना शेक बहुत देते हैं। आपको बतां दें कि इसको बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है। जोकि टॉक्सिन्स को बढ़ावा देता है, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

3 -दूध और अंगूर

दूध और अंगूर का कॉम्बिनेशन भी कभी- कभी ठीक नहीं होता है। इससे आपको दस्त, उल्टी, पेट में मरोड़ शुरू हो सकती है। इसलिए अपने बच्चों को इन तरह की चीजों को देने से दूर रखें।

4 – दही और फल

दही और फल को एक साथ सेवन करने से सर्दी खांसी की परेशानी हो सकती है। जिससे आपको सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है। ऐसे में बच्चों के लिए ये नुकसानदेह हो सकता है।

Also Read: Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी दे सकते हैं नई सौगात,जल्द मिल सकती है हेली सेवा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox