होम / CHOLESTEROL: कोलेस्ट्रॉल की समस्या को रखना है दूर तो आज ही अपनाए ये तरीकें

CHOLESTEROL: कोलेस्ट्रॉल की समस्या को रखना है दूर तो आज ही अपनाए ये तरीकें

• LAST UPDATED : April 19, 2023

Cholesterol Control: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक बहुत बड़ी समस्या है इसके बढ़ने से और भी कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे दिल से जुड़ी समस्याएं। आजकल की तनावपूर्ण दिनचर्या की वजह से और बिगड़ते खान-पान के कारण हमारा शरीर दिन पर दिन बीमारियों के घेरे में आ रहा है। अपनी खराब आदतों की वजह से हम खुद अपने शरीर को बीमारियों के हवाले कर देते हैं।

ऐसी ही एक बीमारी है कोलेस्ट्रॉल की। जो आज हर तीसरे व्यक्ति को होने लगी है। यदि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए, तो ये बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल में करने के लिए आपको अपने जीवन में कई तरह के बदलाव करने होंगे।

हरी सब्जियां खाए 

बैड कोलेस्ट्रॉल मात्रा को कम करने के लिए खान-पीन पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी होता है। अपने रोजाना के आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें। सीज़न के अनुसार पत्तेदार हरी सब्जियां खाएं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

रोजाना करें एक्सरसाइज़ 

ज्यादातर बीमारियों की शुरूआत हमारे पेट से होती है। दरअसल हम जो भी खाते-पीते हैं उसका पचना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आपका खाना पच नहीं रहा है तो ये एक बड़ी समस्या है। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज़ करें। ऐसा करने से शरीर को लाभ मिलता है और साथ ही शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

फलों का सेवन  

रोजाना फल के सेवन करना भी बेहद जरूरी होता है। हर दिन एक फल का सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रहेंगे। इसलिए मौसमी फल खाना स्वास्थ के लिए अच्छे होता है। अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना एक फल खाने की आदत डालें।

ये भी पढ़ें:- Breaking News: उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमा का बयान फर्जी वेबसाइट्स से बचे, आईआरसीटीसी से टिकट की कराएं बुकिंग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox