होम / Cold Water: क्या आप भी धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीते है? साइड इफेक्ट्स जानकर हैरान रह जाएंगे    

Cold Water: क्या आप भी धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीते है? साइड इफेक्ट्स जानकर हैरान रह जाएंगे    

• LAST UPDATED : April 12, 2023

Cold Water: गर्मी के मौसम ते ठंडा पानी से बेहतर कुछ नही लगता। धूप से आने के बाद अक्सर हम यही सोचते है। कुछ लोग तो बाहर से आने के बाद फ्रिज खोलते हैं और चिल्ड वाटर पीकर खुश हो जाते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है। बता दें वैज्ञानिकों का मानना है कि ठंडा पानी पीने से हमारी बॉडी असंतुलित हो सकती है। जिसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और ये धीमा हो सकता है। इसके कई और भी नुकसान हो सकते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं ठंडे पानी के कई नुकसान होते हैं।

सिरदर्द होना

ज्यादा ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज हो सकता है। लेकिन ठंडा पानी रीढ़ की कई संवेदनशील नसों को ठंडा करता है, जहां से तुरंत ही मस्तिष्क को मैसेज भेजा जाता है, जिसकी वजह से सिरदर्द होने लगता है। इससे साइनस होने का जोखिम भी रहता है।

खाना पचने में दिक्कत

ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो इससे डायजेस्टिव सिस्टम प्रभावित हो सकता है। खाना पचने में परेशानी हो सकती है और कब्ज के साथ-साथ पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी परेशानी भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Fire: आग के कारण झुलस रही है देवभूमि के जंगल, 3 दिन में 17 घटनाएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox