होम / Copper Vessel: तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत को होते है ये अचूक फायदें, आज ही जानें

Copper Vessel: तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत को होते है ये अचूक फायदें, आज ही जानें

• LAST UPDATED : April 17, 2023

Copper Vessel: हम बचपन अपने बड़े-बुजुर्गों से सुनते आ रहे है की ताबें के बर्तन में पानी पीनें के कितने फयदे होते है। काफी लोग तांबे के बर्तन में पानी को स्टोर करके रखना और उसे पीना पसंद करते हैं। पहले के समय में अधिकतर लोग तांबे या पीतल के कमंडल आदी में पानी पीते थे और कहा करते थे कि इन बर्तनों में पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्या वास्तव में तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद है या सिर्फ एक मिथ है? आइए जानते हैं।

कॉपर का पानी पीने के अचुक फयादे

कॉपर डाइजेशन सिस्टम में सुधार लाने में भी बेहद मदद करता है और कब्ज और एसिडिटी को रोकता है। कॉपर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसके साथ ही ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करता है। आपको बता दें, तांबे के बर्तन में रखे गए पानी में एल्कलाइन होता है, इसलिए इस पीने को पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है।

ये है आयुर्वेदिक महत्व

आयुर्वेदिक ग्रंथों के मुताबिक, तांबे के कमंडल में पानी पीने से शरीर के तीन दोष वात, पित्त और कफ ठीक हो जाते हैं। भोजन खाने और पचाने से टॉक्सिन्स निकलते हैं और बॉडी में हीट पैदा होती है। तांबे में रखा एल्कलाइन पानी शरीर के एसिड को बैलेंस करता है और शरीर को कूल रखने की कोशिश करता है। गर्मियों के मौसम तांबे का पानी पीना सबसे सही रहता है।

ये भी पढ़ें:- Rishikesh: गर्मियां आते ही बढ़ा लोगों में रिवर राफ्टिंग का क्रेज, अब तक लाखों की तादाद में नजर आए पर्यटक  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox