होम / Corona Update 2 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,260 नए मामले

Corona Update 2 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,260 नए मामले

• LAST UPDATED : April 2, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update 2 April 2022: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में मामूली गिरावट आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,260 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी (Corona Update 2 April 2022)

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 1,335 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 1,225 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 13,445 एक्टिव केस ही रह गए हैं। वहीं आज सुबह तक भारत का COVID टीकाकरण कवरेज 184.52 करोड़ से अधिक हो गया है।

(Corona Update 2 April 2022)

Also Read : Corona Update 31 March 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,225 नए मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox