होम / Corona Update 29 March 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1259 नए मामले

Corona Update 29 March 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1259 नए मामले

• LAST UPDATED : March 29, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update 29 March 2022: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,259 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है।

जानिए इतने लोगों ने गंवाई जान (Corona Update 29 March 2022)

Corona Update 29 March 2022

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,070 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

जानिए देश में कुल इतने एक्टिव केस (Corona Update 29 March 2022 )

सोमवार को देश में कोरोना के 1,270 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,421 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 15,378 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

(Corona Update 29 March 2022)

Also Read : Corona Update 27 March 2022 : 24 घंटों में कोरोना के 1,421 नए केस, 149 लोगों ने गंवाई जान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox