होम / Corona Update Today 20 March 2022 पिछले 24 घंटे में कोरोना के सामने आए इतने नए केस

Corona Update Today 20 March 2022 पिछले 24 घंटे में कोरोना के सामने आए इतने नए केस

• LAST UPDATED : March 20, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update Today 20 March 2022: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है जो की एक अछि बात है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,761 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज मामूली बढ़त आई है ।

जानिए इतने लोगों ने गंवाई जान (Corona Update Today 20 March 2022)

मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 127 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,479 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

जानिए देश में कुल इतने एक्टिव केस (Corona Update Today 20 March 2022)

शनिवार को देश में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए थे । कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 26,240 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

(Corona Update Today 20 March 2022)

Also Read : Covid-19 Update 19 March 2022 जानिए पिछले 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox