होम / Covid-19 Update 23 March 2022 एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए केस सामने आए

Covid-19 Update 23 March 2022 एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए केस सामने आए

• LAST UPDATED : March 23, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Covid-19 Update 23 March 2022: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,778 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी आज उछाल आया है ।

जानिए इतने लोगों ने गंवाई जान (Covid-19 Update 23 March 2022)

Covid-19 Update 23 March 2022

मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 62 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,605 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

जानिए देश में कुल इतने एक्टिव केस (Covid-19 Update 23 March 2022)

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,581 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,549 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 23,087 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

(Covid-19 Update 23 March 2022)

Also Read : Corona Update 21 March 2022 : देश में कोविड-19 के 1,549 नए मामले, 31 और मरीजों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox