होम / Covid-19 Updates Today 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 561 नए केस, 142 लोगों ने गंवाई जान

Covid-19 Updates Today 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 561 नए केस, 142 लोगों ने गंवाई जान

• LAST UPDATED : March 3, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Covid-19 Updates Today : देशभर में कोरोना का कहर थम रहा है। कल की अपेक्षा आज गिरावट दर्ज की गई है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 561 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में भी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 142 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है जिसके बाद अब देश में 98.60 रिकवरी रेट पहुंच गया है।

जानिए इतने एक्टिव केस सामने आए 

Covid-19 Updates Today

कल यानी बुधवार की बात करे तो कोरोना के 7 हज़ार 554 नए केस सामने आए थे जबकि मंगलवार को 6 हज़ार 915 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 77,152 एक्टिव केस ही रह गए हैं। कोरोना से अब तक 5,14,389 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

(Covid-19 Updates Today)

Also Read : India Covid-19 Update देश में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 7554 केस दर्ज

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox