होम / Exercise Health Benefits : जानें सुबह या शाम वर्कआउट करने से क्या-क्या होते हैं फायदे

Exercise Health Benefits : जानें सुबह या शाम वर्कआउट करने से क्या-क्या होते हैं फायदे

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Exercise Health Benefits : रोजाना 30 मिनट का एक्सरसाइज हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना दस हजार कदम चलना न सिर्फ हमारे बॉडी के लिए अच्छा होता है बल्कि इससे स्वास्थय के कई लाभ होते हैं। एक तरफ जहां लोगों के लिए खुद से व्यायाम करना अच्छा साबित होता है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के लि जिम भी सहारा है। लेकिन इन सब के बीच वर्कआउट करने के लिए सबसे अच्छे समय के बारे में भी बहुत कुछ कहा गया है। रिपोर्ट से पता चलता है कि सुबह का समय वह समय है जब आप अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सुबह के समय एक्सरसाइज करने के फायदे

  1. जैसे ही आप ताजी हवा में व्यायाम करते हैं तो यह तो यह आपके फेफड़े खोलता है। साथ ही यह बल्ड सरकुलेशन को बढ़ावा देता है।
  2. सुबह के समय आपका मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है, जिससे आपका पूरा दिन बेहतर जाता है।
  3. सुबह के समय शांति होती है, इससे आप लोगों से बचकर दौड़ने या चलने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
  4. जल्दी व्यायाम करने से फोकस में सुधार होता है और रणनीति बनाने में सहायता मिलती है।
  5. जब आप अपने दिन की शुरुआत ऊर्जावान तरीके से करते है, तो इसका असर दिन भर रहता है।

रात के समय एक्सरसाइज के फायदे

  • फिटनेस विशेषज्ञ के मुताबिक काम पर से आने के बाद एक्सरसाइज करने वालों को तनाव कम करने में मदद मिलती है।
  • ऐसा कहा जाता है कि शाम की कसरत भी फायदेमंद हो सकती है क्योंकि आप दिन भर काम करने के बाद, आप एक्सरसाइज पर अच्छी तरह से फोक्स कर पाते हैं।
  • दिन बीतने के बाद किसी चीज की टेंशन नही रहती, इसलिए शाम के एक्सरसाइज पर आप और भी अच्छी तरह फोक्स कर पाते हैं
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox