हेल्थ एंड लाइफस्टाइल

Harmful Curd Combination: भूलकर भी दही के साथ न करें इन चीजों का सेवन, आपके सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

India News (इंडिया न्यूज़), Harmful Curd Combination: दही को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें कि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-B6, विटामिन-B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि दही के साथ कुछ चीज़ों को खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं पाचन, स्किन या अन्य समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। तो आज हम आपको बताते है दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।

आम

आम में गर्म प्रकृति के गुण पाए जाते हैं और दही में शीतल। जब आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे, तो ये फूड्स आपके शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं। दही और आम एकसाथ खाने से स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है।

मछली

मछली और दही को एकसाथ कभी नहीं खाना चाहिए। इन फूड्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में मछली और दही एक साथ शामिल करते हैं, तो आपको अपच की समस्या हो सकती है।

खट्टे फल

दही के साथ खट्टे फलों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप संतरा, स्ट्रॉबेरी, नींबू आदि दही के साथ खाएंगे, तो इससे आपका पाचन प्रभावित होता है।

ऑयली फूड्स

अक्सर लोग पराठे, भटूरे या पूरी के साथ दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। अगर आप आयली फूड्स के साथ दही खाते हैं, तो इससे आपको दिनभर आलस आता रहता है। इसलिए इन फूड्स को एकसाथ खाने की गलती न करें।

Also Read: Badrinath Dham: विधानसभा अध्यक्ष पहुंची बदरीनाथ धाम, श्रद्धालुओं से भी की मुलाकात

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago