हेल्थ एंड लाइफस्टाइल

Health Benefits of Mulethi: गले में खराश हो या मुंह में छाले, अब मुलेठी से मिलेगी झट से राहत

India News(इंडिया न्यूज़), Health Benefits of Mulethi: बदलते मौसम का सबसे पहला लक्ष्ण आपके गले में खराश होने के कारण दिख जाता है। जिसके चलते सर्दी, खासी, जुकाम और गले में दर्द आम परेशानीयां होने लगती है। इनसे बचाव के लिए आप घर पर कई उपाय भी करते होंगे लेकिन किसी से भी असर देखने को नहीं मिलता। जिसके बाद मजबूरन हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।आज हम आपको हर्बल प्रोडक्ट मुलेठी के बारे में बताने जा रहे हैं। मुलेठी एक नेचुरल प्रोडक्ट है और इससे गले से सम्भंधित सभी परेशानियों खत्म हो जाती है। आइए जानते है कि कैसे आप इसका प्रयोग कर गले से जुड़ी परेशानियों को खत्म कर सकते है।

कैसे करें प्रयोग

1. मुंह के छाले दूर करती है
मुलेठी का छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से मुंह के छाले ठीक होते हैं। इसके पाउडर को थोड़े से शहद में मिलाकर खाने से काफ़ी आराम मिलता है।

2. गले की समस्याओं से निजात
गले की सूजन, इंफेक्शन, ख़राश, गला बैठने पर मुलेठी का एक टुकड़ा लेकर उसे चूसें। इससे मुंह और गले की दिक्कतों से राहत मिलेगी।

3. यूरिन इंफेक्शन में राहत
यूरिन में जलन और बार-बार यूरिन आने की समस्या को दूर करने के लिए मुलेठी सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए 2-4 ग्राम मुलेठी पाउडर को गर्म दूध के साथ पिएं, फ़ायदा होगा।


4. पेट की मुश्किलें दूर होंगी
पेट और आंतों में ऐंठन होने पर मुलेठी का पाउडर शहद के साथ दिन में 2-3 बार खाएं। पेट दर्द, सूजन और ऐंठन दूर होगी।

5. मासिक की समस्या में सुधार होता है
5 ग्राम मुलेठी पाउडर थोड़े शहद में मिलाकर चटनी जैसा बनाएं। इसे खाकर ऊपर से ठंडा दूध घूंट-घूंट कर पीने से मासिक स्राव नियमित हो जाता है। दूध-मिश्री संग मिलाकर भी पी सकते हैं।

Also Read: Haridwar News : धर्म स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर में मर्यादित कपड़े पहन कर आएं भक्त

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago