होम / Health Tips: होली पर इन रंगो से रहे सावधान,हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या, ऐसे बरतें सावधानियां

Health Tips: होली पर इन रंगो से रहे सावधान,हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या, ऐसे बरतें सावधानियां

• LAST UPDATED : March 8, 2023

इंडिया न्यूज: (Be careful while playing Rang-Gulal) होली का त्योहर चल रहा है। ऐसे में आप भी रंग जरुर लगाएंगे। लेकिन अगर आप रंग लगाने जा रहे हो तो ये जरुर परख लें कि कहीं ये केमिकल युक्त तो नहीं। ऐसे रंग आपके चेहरे की रंगत को उड़ा भी सकते हैं। ऐसे में होली के दौरान रंग-गुलाल खेलते समय सावधानी बरतना जरूरी है। सबसे बेहतरीन होगा की आप हर्बल रंग और गुलाल का उपयोग करें। केमिकल रंगों के उपयोग से आपकी त्वचा का खुश्क होना,एलर्जी, इंफेक्शन,मुंहासे,फुंसियां होने का खतरा बना रहता है।ऐसे में हम आपको बताएंगे की आपको किन रंगो का चुनाव करना है।

ये रंग हो सकते है बेहद खतरनाक

चिकित्सकों के मुताबिक केमिकलयुक्त रंग सबसे ज्यादा त्वचा और आंखों को नुकसान देता है। जिससे त्वचा कैंसर और अस्थाई अंधत्व तक खतरा बड़ जाता है।

1- हरा: हरे रंग में कापर सल्फेट रहता है। जिससे आपकी आंखों में एलर्जी हो सकती है। इसके उपयोग से अस्थाई अंधत्व का खतरा रहता है।

2- सिल्वर: सिल्वर रंग में एल्युमुनियम ब्रोमाइट रहता होता है। जो आपकी त्वचा को ड्राय करता है। इससे त्वचा को कैंसर का खतरा हो सकता है।

3- नीला: नीला रंग प्रूसियन ब्लू रसायन से भरपूर होता है। जिससे की आपकी त्वचा में संक्रमण होने की संभावना रहती है।

4– लाल:  मरकरी सल्फाइड अत्यंत खतरनाक रसायन है। सर्वाधिक खतरा इसी रंग से रहता है।

ऐसे बरतें सावधानियां

– रंग लगाने से पहले चेहरे और हाथों पर क्रीम लगाएं
– सरसों या फिर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं
– रंग छुड़ाने के समय साबुन से चेहरा रगड़-रगड़ कर न धोएं
– फुल बाजू के कपड़े पहने, आंखों पर चश्मा लगा सकते हैं।
– आंखों में रंग-गुलाल जाने से बचाए। यह खतरनाक हो सकता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox