हेल्थ एंड लाइफस्टाइल

Health Tips : खूबसूरती के साथ स्वस्थ होना भी जरुरी, इन फूड्स के सेवन से बनी रहेगी महिलाओं की हड्डियां मजबूती

India News (इंडिया न्यूज़), Health Tips लखनऊ : Health Tips  महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।

30 की उम्र के बाद हड्डियां होती कमजोर

इस उम्र में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परिवर्तनों से भी गुजरना पड़ता है। इसका असर हड्डियों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। जिससे 30 की उम्र के बाद भी आपकी हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहेंगी।

पालक

पालक में आयरन और विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा यह कैल्शियम से भरपूर होता है। शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप इसे अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चाहें तो इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं या पालक की सूप, सब्जी या अन्य डिशों में शामिल कर सेवन किया जा सकता है।

सरसों का साग

सरसों का साग कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसकी सूप या अन्य सब्जियों में  शामिल कर खा सकते हैं।

केल

केल में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह विटामिन- के, विटामिन- ए, और विटामिन- सी से भरपूर होता है। कैल्शियम की कमी दूर करने में केल काफी मदद करता है। आप इसका सेवन सलाद या स्मूदी के तौर पर कर सकते हैं।

चौलाई

चौलाई के पत्ते कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसमें आयरन, विटामिन- ए और विटामिन-सी पाए जाते हैं। आप इन पत्तों को  साग, सूप या दाल में शामिल कर खा सकते हैं।

मेथी के पत्ते

मेथी के पत्ते कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं। आप इन पत्तों को करी, पराठे या दाल में शामिल कर भी खा सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट हैं और आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं।

Also Read – जानिए धूप से चेहरे को बचाने के घरेलु नुस्खे, इन 5 फ्रेश फ्रूट्स से तैयार करें फेस पैक

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago