हेल्थ एंड लाइफस्टाइल

Children’s Health Tips : बढ़ रहा खतरा, बच्चों को मानसून फ्लू से बचाने के लिए अपनाए यह हेल्थ टिप्स

India News (इंडिया न्यूज) Children’s Health Tips : बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है लेकिन वहीं यह ढ़ेर सारी बीमारियां भी लाता है। यह वहीं मौसम है जब हर जगह पानी भरने के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे वह आए समय बीमार पड़ जाते हैं। फिलहाल देश में बच्चों के बीच मानसूनी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में जाने कि आप कैसे कुछ हेल्थ टिप्स अपनाकर अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकते हैं।

बच्चों को मानसून फ्लू से बचाने के लिए अपनाए यह हेल्थ टिप्स-

– बारिश में भीगने का किसका मन नहीं करता है। ऐसे में बारिश शुरू होते ही बच्चे पानी में नहाने की जिद्द करने लगते हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बच्चे ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में न रहें। अगर बच्चा ऐसा करता है तो उसे ठंड लग सकती है।

-अगर आपका बच्चा बारिश में भीग कर और मिट्टी से खेलकर घर लौटता है, तो उसे सबसे पहले अच्छी तरह नहाने के लिए कहें। साथ ही साफ कपड़े पहनने के लिए दें। इस मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

-वहीं मानसून में अक्सर बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में खाने की मदद से उनकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। इस मौसम में बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, व हरी सब्जियों को खाने के लिए कहें।

-बारिश के मौसम में बच्चों को बिना काम बाहर न जाने दें। इसके अलावा इस मौसम में बच्चों की स्ट्रीट फूड और जंक फूड से दूरी बनाएं। ऐसा करने से बच्चों में संक्रमित होकर बीमार पड़ने का खतरा कम होगा।

-इस मौसम में बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखें। आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी ठंडी चीजें उनकी तबियत खराब कर सकती है। इन चीजों का इस्तेमाल करने से बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हो सकती है।

Read More: सफेद बालों को काला कर देती हैं रसोई की ये चार चीजें, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago