होम / Matka Water Benefits: मटके का पानी-पीने से होने वाले स्वास्थ लाभ आपको हैरान कर देंगे, जरूर जाने

Matka Water Benefits: मटके का पानी-पीने से होने वाले स्वास्थ लाभ आपको हैरान कर देंगे, जरूर जाने

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Matka Water Benefits: गर्मियों के समय में अधिकतर लोग अपने घरों में मटका रखते हैं, मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें मटका या मिट्टी के बर्तन में पानी रखकर उसे पीना यह सदियों पुरानी परंपरा चली आ रही है। इससे प्यास आसानी से बुझ जाती है। इसी के साथ आपको यह भी बता दे की मटकी में रखा पानी पीने से शरीर के कई तरह के फायदे भी होते हैं यह स्वास्थ्य के लिए फ्रिज के पानी के मुताबिक ज्यादा फायदेमंद होता है।

जानिए मटके का पानी के फायदेट
  • मिट्टी के मटके या घड़े का पानी पीने से पानी की गुणवत्ता सुधर जाती है। मटका पानी की सभी अशुद्धियों को दूर कर देता है।
  • मटके के पानी में पर्याप्त पोषक तत्व और खनिज होते हैं जो सन स्ट्रोक को रोकते हैं और शरीर में ग्लूकोज को बनाए रखते हैं।
  • मटके में रखे पानी का पीएच लेवल बैलेेसंस रहता है। घड़े की नेचर क्षारीय होती है, यह पानी के अम्लीय तत्वों को नार्मल करने का काम करता है।
  • अधिक ठंडा पानी पीने से गला खराब होने का खतरा रहता है लेकिन मटका का पानी ठंडा तो होता है, मगर एक निश्चित लेवल तक ही रहता है। यह गले को खराब नहीं करता है।
  • कई लोग लू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे लोगों को मिट्टी के घड़े का पानी पीना चाहिए। मिट्टी में बसे पोषक तत्व भी बॉडी में पहुंच जाते हैं।
  • प्लास्टिक की बोतल में बिस्फेनॉल जैसे जहरीले रसायन मौजूद होते हैं। घड़ा इस मामले में गुणकारी है। मटके का पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है। बॉडी का मेटाबॉल्जिम बेहतर होता है।
  • मटके का पानी पीने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्या से राहत पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-Gadar 2: मुश्किलों में ‘गदर 2’, सनी देओल ने अमीषा पटेल को गुरुद्वारे में किया KISS, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जताई आपत्ति

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox