होम / Onion Cure Many Diseases प्याज है कई बीमारियों का इलाज

Onion Cure Many Diseases प्याज है कई बीमारियों का इलाज

• LAST UPDATED : December 12, 2021

Onion Cure Many Diseases : प्याज का इस्तेमाल हर भारतीय व्यंजन में किया जाता है। भारतीय खाने में प्याज के बिना कोई खाना बन ही नहीं सकता। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही प्याज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। माना जाता है कि गर्मियों में प्याज का सेवन करने से लू नहीं लगती है। ऐसे में आज हम आपको प्याद के कुछ अन्य फायदों के बारे में भी बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं।

Onion Cure Many Diseases

डायबिटीज Onion Cure Many Diseases

चूहों पर किए गए वैज्ञानिक अध्ययन के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है कि प्याज का रस रक्त शर्करा को नियंत्रित कर सकता है। अध्यय के अनुसार, प्याज में क्रोमियम होता है, जिस कारण यह मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें सल्फर, क्वेरसेटिन व एंटीडायबिटिक गुण भी होते हैं, जो रक्त शर्करा पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसलिए, मधुमेह जैसी समस्या से बचने के लिए प्रतिदिन सीमित मात्रा में प्याज का सेवन किया जा सकता है। वहीं, अगर कोई मधुमेह से ग्रस्त है, तो उसे डायबिटीज की दवा के साथ-साथ प्याज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

READ ALSO : What are the Amazing Benefits of Arjun Bark अर्जुन छाल के अद्भुत फायदे क्या है

पाचन तंत्र Onion Cure Many Diseases

प्याज के औषधीय गुण में पाचन तंत्र को बेहतर करना भी है। पके हुए प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे कब्ज व गैस जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर कब्ज की समस्या नहीं होगी, तो पाचन तंत्र सही प्रकार से काम करेगा। प्याज में पाए जाने वाले इस फाइबर को ओलिगोफ्रुक्टोस कहा जाता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पनपने में मदद करता है, ताकि आंत ठीक से काम कर सके। इतना ही नहीं, ओलिगोफ्रुक्टोस दस्त जैसी समस्या में भी लाभदायक साबित हो सकता है।

बेहतर ह्रदय स्वास्थ्य Onion Cure Many Diseases

प्याज में पाया जाने वाला क्वेरसेटिन गुण ह्रदय के लिए भी अच्छा है। इसमें एंटीआॅक्सीडेंट के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जिससे ह्रदय बेहतर तरीके से काम कर सकता है। प्याज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित कर सकता है, जो ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्याज में फ्लेवोनोइड होता है, जो मोटे लोगों में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।

मजबूत हड्डियां Onion Cure Many Diseases

रिसर्च के अनुसार प्याज उम्र बढ़ने के साथ होने वाली हड्डियों का कमजोर होकर टूटने की आशंका को कम कर सकता है। वहीं, एक अन्य अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं प्रतिदिन प्याज खाती हैं, उनकी हड्डियां प्याज न खाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक मजबूत होती हैं। साथ ही 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के प्याज खाने से हड्डियों पर सकारात्मक असर पड़ता है।

कान दर्द से राहत Onion Cure Many Diseases

ऐसा माना जाता है कि कान में होने वाले दर्द को प्याज से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए प्याज को गर्म करके उसका रस निकाला जाता है और प्रभावित कान में डाला जाता है। ऐसे और भी कई घरेलू तरीके हैं, जिनमें प्याज का इस्तेमाल कर कान दर्द को ठीक किया जा सकता है।

आंखों के लिए Onion Cure Many Diseases

प्याज और आंखों का संबंध भी अजीब है। इसे काटने पर आंखों से पानी निकलता है, तो खाने पर आंखों की रोशनी तेज होती है। प्याज के सेवन से शरीर में ग्लूटाथिओन का निर्माण होता है, जो प्रोटीन का ही एक प्रकार है। यह एंटीआॅक्सीडेंट की तरह काम करता है। शरीर में ग्लूटाथिओन की अधिक मात्रा यानी काला व सफेद मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियों से छुटकारा।

बुखार व खांसी Onion Cure Many Diseases

अगर कभी बुखार हो, तो प्याज को घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। इसके प्रयोग से बुखार से काफी हद तक राहत मिल सकती है। आज भी कई लोग बुखार व खांसी होने पर पारंपरिक रूप से प्याज का इस्तेमाल करते हैं।

हैजा का उपचार Onion Cure Many Diseases

सर्दी-खांसी, कान दर्द व कैंसर जैसी बीमारियों के बाद अब हम हैजा की बात करते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि प्याज में ऐसे गुण होते हैं, जो कुछ हद तक हैजा को ठीक करने में सक्षम होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए, हैजा होने पर प्याज का उपयोग घरेलू उपचार के तौर पर किया जा सकता है। हैजा में प्याज के फायदे हैं।

बढ़ाए ऊर्जा Onion Cure Many Diseases

प्याज में फाइबर होता है, जो पाचन की प्रक्रिया को धीरे करता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा, प्याज में स्टार्च युक्त पदार्थ पाया जाता है, जो शरीर की कार्यक्षमता को संतुलित बनाए रखने में मदद कर सकता है।

स्वस्थ मस्तिष्क Onion Cure Many Diseases

एंटीआक्सीडेंट गुण से समृद्ध प्याज मस्तिष्क के लिए भी अच्छा है। यह मस्तिष्क में विषैले पदार्थों को जमा नहीं होने देता। साथ ही इसमें सल्फर भी होता है, जो उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त को कमजोर होने से बचाता है। अगर आप प्याज के ये सभी लाभ पाना चाहते हैं, तो प्याज को पकाकर खाने की जगह कच्चा ही खाएं।

किडनी में पथरी Onion Cure Many Diseases

अगर कोई किडनी में पथरी के कारण परेशान हैं, तो प्याज काम आ सकता है। यह आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करता है। प्याज न सिर्फ किडनी से पथरी को बाहर निकालता है, बल्कि पेट को भी साफ करता है। पथरी को बाहर निकालने के लिए प्याज के रस में चीनी घोलकर पी सकते हैं। इससे काफी हद तक फायदा हो सकता है।

Onion Cure Many Diseases

READ ALSO : Amazing Benefits of Sesame in Winter सर्दियों में तिल के चमत्कारी फायदे

READ ALSO : Follow These Tips to Get Rid of Acidity एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox