Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशHeat like June falling in March : मार्च महीने में पड़ रही...

Heat like June falling in March : मार्च महीने में पड़ रही जून जैसी गर्मी, 39 डिग्री सेल्सियस रहा आगरा का तापमान

- Advertisement -

रिंकी उपाध्याय, आगरा।

Heat like June falling in March : राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं ने आगरा शहर में गर्मी बढ़ा दी है। आगरा का अधिकतम तापमान 39 सेल्सियस डिग्री रहा। गर्मी ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने के अंत में पारा और बढ़ेगा। आने वाले दिनों में आगरा शहर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए करें ये उपाय (Heat like June falling in March)

रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। फतेहपुर सीकरी का का तापमान 41.9 सेल्सियस डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से बचने के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि बाहर निकलने से पहले पूरे आस्तीन के कपड़े पहने। ज्यादा पानी पिएं। तेज धूप में निकलने से बचें। बाहर निकलें तो सिर को ढक कर रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। इसके साथ ही तेज मसाले चिकनाई युक्त खाना खाने से भी बचें। चाय कॉफी का सेवन जहां तक संभव हो ना करें। तरल पदार्थ जैसे छाछ,लस्सी,नारियल पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

(Heat like June falling in March)

Also Read : Income of Kashi Vishwanath Temple Increased : बाबा विश्वनाथ जमकर बरस रहा धन, टूटे सारे रिकॉर्ड, समझें कहानी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular