Friday, July 5, 2024
HomeAasthaHemkund Sahib 2023: कल खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, तीर्थयात्रियों का...

Hemkund Sahib 2023: कल खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), चमोली “Hemkund Sahib 2023” : सुबह आठ बजे गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे में करीब सात सौ यात्री शामिल हुए हैं ।

तीर्थयात्रियों में भी उत्साह बना हुआ

सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट कल 20 मई से खुल रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए जहां एक और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, तो वहीं कानून व्यवस्था को लेकर भी पूरी सक्रियता दिखाई जा रही है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने के लिए गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया है । पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं। बता दें, हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी उत्साह बना हुआ है ।

तीर्थ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का सक्रियता के साथ पालन कराया जाएगा। इसके साथ साथ अन्य चीजों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान धार्मिक भावना का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। आपको बता दें कि तीर्थ यात्रा के दौरान कई बार दुपहिया वाहनों पर 3- 3 सवारियां बिठाकर लोग ले जाते हैं। इसके अलावा अन्य वाहनों में भी यातायात के नियमों की अनदेखी की जाती है। इस यात्रा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सिख समुदाय के लोग 19 किमी की कठिन चढ़ाई के बाद श्री हेमकुंट साहिब पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने तीर्थ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही गोबिंदघाट से पुलना तक वाहनों का किराया भी तय कर दिया गया है।

बुजुर्ग व बच्चों की मनाही

बता दें, कल गुरुद्वारा साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों को फूलों से सजाया जा रहा है। गोविन्द घाट गुरूद्वारा में सुबह गुरुवाणी , अरदास, सुखमणी पाठ , शब्द-कीर्तन किया गया । इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया है। सुबह आठ बजे गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे में करीब सात सौ यात्री शामिल हुए हैं । हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से दो बजे यात्रियों को जाने दिया जाएगा। फिलहाल बुजुर्ग व बच्चों की मनाही है।

Also Read: Sadhvi Prachi: प्रदेश में अवैध मजारों पर हो रही कार्यवाही को लेकर साध्वी प्राची बोली- सरकार का निर्णय….

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular