Friday, July 5, 2024
HomeAasthaHemkund Sahib 2023: भक्तों की गूंज के साथ खुले श्री हेमकुंट साहिब...

Hemkund Sahib 2023: भक्तों की गूंज के साथ खुले श्री हेमकुंट साहिब के कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), चमोली “Hemkund Sahib 2023” : सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज शनिवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं। सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार सुबह पंज प्यारों की अगुवाई में पवित्र निशान के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारे से 1800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ था और शनिवार सुबह कपाट खोलने के पावन अवसर के साक्षी बने।

दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए

बता दें, हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे गोविंदघाट गुरुद्वारे में पंजाब से आए मोगा सतनाम पूर्व फौजियों के बैंड बाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पंज प्यारों को पवित्र निशान सरोपा भेंट कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए।

तीर्थ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का सक्रियता के साथ पालन कराया जाएगा। इसके साथ साथ अन्य चीजों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान धार्मिक भावना का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। आपको बता दें कि तीर्थ यात्रा के दौरान कई बार दुपहिया वाहनों पर 3- 3 सवारियां बिठाकर लोग ले जाते हैं। इसके अलावा अन्य वाहनों में भी यातायात के नियमों की अनदेखी की जाती है। इस यात्रा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सिख समुदाय के लोग 19 किमी की कठिन चढ़ाई के बाद श्री हेमकुंट साहिब पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने तीर्थ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही गोबिंदघाट से पुलना तक वाहनों का किराया भी तय कर दिया गया है।

बुजुर्ग व बच्चों की मनाही

बता दें, कल गुरुद्वारा साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों को फूलों से सजाया जा रहा है। गोविन्द घाट गुरूद्वारा में सुबह गुरुवाणी , अरदास, सुखमणी पाठ , शब्द-कीर्तन किया गया । इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया है। सुबह आठ बजे गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे में करीब सात सौ यात्री शामिल हुए हैं । हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से दो बजे यात्रियों को जाने दिया जाएगा। फिलहाल बुजुर्ग व बच्चों की मनाही है।

Also Read: Uttarakhand Weather News: प्रदेश के छह जिलों में आज बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों को संभलकर जाने की सलाह

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular