Friday, July 5, 2024
HomeAasthaHemkund Sahib Yatra: कड़ाके के ठंड के बीच भी नहीं डगमगाई श्रद्धालुओं...

Hemkund Sahib Yatra: कड़ाके के ठंड के बीच भी नहीं डगमगाई श्रद्धालुओं की आस्था, 1400 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए हुए रवाना

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), उत्तराखंड “Hemkund Sahib Yatra” : दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा बारिश और बर्फबारी के चलते आज शनिवार को दोबारा सुचारू कर दी गई है। इसके साथ ही घांघरिया से 14 सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए है।

27 मई तक पंजीकरण पर लगी रोक हटी

बता दें, हेमकुंड साहिब में कपाट खुलने के पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के आस्था में य़ोड़ी सी भी कमी नहीं आई है। दूसरी तरफ मौसम खराब के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी थी। जो कि मौसम खुलने से लगी रोक भी हटा दी गई है। शुक्रवार दोपहर को पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिया है। खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने 27 मई तक हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी।

27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक हटी

वहीं, मौसम खराब के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर लगी रोक हटा दी गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से ही लगातार मौसम खराब चल रहा है। जिसके चलते आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाने की सिफारिश दी थी। हेमकुुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है। यात्रा से ठीक पहले हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग से बर्फ हटाई गई।

20 मई को खोले थे कपाट

सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 20 मई शनिवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए गए थे। पंज प्यारों की अगुवाई में पवित्र निशान के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारे से 1800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ था और शनिवार सुबह कपाट खोलने के पावन अवसर के साक्षी बने थे। गोविंदघाट गुरुद्वारे में पंजाब से आए मोगा सतनाम पूर्व फौजियों के बैंड बाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पंज प्यारों को पवित्र निशान सरोपा भेंट कर रवाना किया था।

अब तक कुल पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ                           1224221
बदरीनाथ                           1050621
गंगोत्री                              640240
यमुनोत्री                            586659
हेमकुंड साहिब                      62859

Also Read: Australian Student Visa: भारत के 6 राज्यों के छात्रों का ऑस्ट्रेलिया में घुसने पर लगा बैन, लगाए ये गंभीर आरोप

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular