Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsHemkund Sahib Yatra: हेमकुंड साहिब पर ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग बंद,...

Hemkund Sahib Yatra: हेमकुंड साहिब पर ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग बंद, लापता महिला का शव भी बरामद

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), चमोली “Hemkund Sahib Yatra” : हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में एसडीआरएफ ने सुबह बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है।

13 किलोमीटर पर ग्लेशियर खिसकने से हादसा

बता दें, हेमकुंड साहिब मार्ग पर रविवार को ग्लेशियर खिसकने से खतरनाक हादसा हो गया। अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। जहां अचानक से घांघरिया हेमकुंट लोकपाल मार्ग पर 13 किलोमीटर पर ग्लेशियर खिसकने का हादसा हुआ है। घटना में 4 लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित निकाला। जहां बताया गया था कि एक श्रद्धालु अभी भी लापता, खोज ओर बचाव कार्य जारी था।

महिला यात्री कल से थी लापता

रविवार शाम 6 बजे के करीब हेमकुंट साहिब आस्था पथ पर अटला कुड़ी के पास ग्लेशियर खिसक गया। जिसके चलते इस दौरान हेमकुंड साहिब से अंतिम जत्थे में 5 श्रद्धालु (3 महिलाएं औऱ 2 पुरूष) घांघरिया लौट रहे थे लेकिन वे बर्फ की चपेट में आ गए। एनडीआरएफ(NDRF) की टीम ने 4 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया लेकिन अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गईं थी।

तीर्थयात्रियों को वापस लौटने की अपील की जाती

बता दें कि हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात में विश्राम की सुविधा नहीं की गई है। जिस वजह से प्रतिदिन तीर्थयात्री यात्रा कर बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। जहां वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस लौट आते हैं। गुरुद्वारा से प्रतिदिन सेवादारों की ओर से लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को वापस लौटने की अपील की जाती है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ था, सभी तीर्थयात्रियों से वापस लौटने की अपील की थी। लेकिन अंतिम जत्थे में शामिल ये तीर्थयात्री पैदल दूरी अधिक होने के चलते बेहद धीमी गति से चल रहे थे।

हेमकुंड साहिब का रास्ता फिलहाल बंद

एसपी चमोली प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना शाम 6 बजे की है। इस दौरान घांघरिया में ग्लेशियर टूटकर मार्ग पर आ गया। 4 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया लेकिन एक महिला यात्री लापता है। बता दें, हेमकुंड साहिब का रास्ता फिलहाल बंद है, जहां उसे खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।बताया कि घटनास्थल पर तीर्थयात्रियों के लिए चॉपर भी भेजा गया था लेकिन बर्फ अधिक होने के और शाम होने कारण चॉपर उतर नहीं पाया।

Also Read: Uttarakhand News: मर्यादित कपड़ों को लेकर देवभूमी के संत समाज की आवाज तेज, बोले-पर्यटन व धार्मिक यात्रा का फर्क समझें

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular