Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडHolika Dahan 2023: 7 मार्च को दो घंटे 27 मिनट रहेगा होलिका...

Holika Dahan 2023: 7 मार्च को दो घंटे 27 मिनट रहेगा होलिका दहन का मुहूर्त, 8 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Holi of colors will be played on March 8) मंगलवार को देश सहित उत्तराखंड में भी होलिका दहन किया जाएगा। सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 बजे से होगा।जिसके चलते आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

खबर में खास:-

  • सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 पर

  • हरिद्वार में कई जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा

  • आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी

होलिका दहन को लेकर तैयारियां तेज

उत्तराखंड इन दिनों होली के उत्सव में रंगा हुआ है। जिसके चलते मंगलवार को देश सहित राज्य में भी होलिका दहन किया जाएगा। बता दें, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.24 बजे से लेकर रात 8.51 बजे तक रहेगा। होलिका दहन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं हरिद्वार में कई जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।

आठ मार्च को रंगों की होली

इस साल होलिका दहन के दो घंटे 27 मिनट के मुहूर्त में भद्रा का साया नहीं रहेगा। होलिका दहन के लिए शुभ समय प्रदोष काल होता है। जिसके चलते आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च को शाम 6.09 बजे तक होगा। बता दें, फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है। सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 बजे से होगा।

होलिका दहन का कुल समय 2 घंटे 27 मिनट तक

7 मार्च को होलिका दहन का कुल समय 2 घंटे 27 मिनट तक ही है। इस समय में होलिका पूजन होगा और फिर उसके बाद होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दिन सात मार्च को भद्रा काल सुबह 5.15 बजे तक रहेगा।ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन ही रंग खेला जाएगा। जो की इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा।

Also Read: Haridwar News: हरिद्वार में व्यापारियों ने खेली फूलों की होली, रंग लगाकर एक- दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular