Sunday, June 2, 2024
HomeEntertainment Newsहॉलीवुड अभिनेता Christian Oliver की विमान दुर्घटना में मौत, इस दर्दनाक हादसे...

हॉलीवुड अभिनेता Christian Oliver की विमान दुर्घटना में मौत, इस दर्दनाक हादसे में बेटियों की भी गई जान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Christian Oliver: हॉलीवुड स्टार अभिनेता Christian Oliver की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। विमान में उनके साथ उनकी बेटियां भी सवार थी। जिन्हें भी अपनी जान गवानी पड़ी। इस दुखद खबर की जानकारी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंडस की पुलिस ने आधिकारिक तौर पर दे दी है।

बता दें कि इस खबर से पूरी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एक्टर के चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। वहीं परिवार का भी बुरा हाल है। इस दुर्घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि जर्मन हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की शुक्रवार को कैरेबियन सागर में एक दुखद विमान दुर्घटना में मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद मछुआरे, गोताखोर और तटरक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से चार शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान Christian Oliver, उनकी दो बेटियां मदिता, एनिक और पायलट रॉबर्ट सैक्स के रूप में हुई है।

दुर्घटना से कुछ दिन पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि स्वर्ग में कहीं से शुभकामनाएँ! समुदाय और प्यार के लिए…2024 हम आते हैं! क्रिश्चियन ओलिवर ने 30 फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया था। वह The Baby Sitters Club, ‘सेव्ड बाय द बेल: द न्यू क्लास’ जैसी फिल्मों में नजर आऐं। साल 2023 में क्रिश्चियन Indiana Jones and the Dial of Destiny में नजर आए थे।

Also Read:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular