Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशHorrific Road accident in Jhansi : गाड़ी ठीक कर रहे तीन लोगों...

Horrific Road accident in Jhansi : गाड़ी ठीक कर रहे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

- Advertisement -

Horrific Road accident in Jhansi 

Horrific Road accident in Jhansi
इंडिया न्यूज, झांसी :
Horrific Road accident in Jhansi  झांसी क्षेत्र के डायमंड सीमेंट फैक्टरी के शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

शनिवार की रात ट्रक कानपुर से झांसी आ रहा था। ट्रक बड़ागांव थाना क्षेत्र के डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास खराब हो गया। उसे सुधारने के लिए चालक जितेंद्र यादव निवासी मध्यप्रदेश के बकरोली सेंदरी निवासी दो मिस्त्री के साथ उसे सुधार रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हे रौंद दिया। इससे मौके पर मिस्त्री बृजेश निवासी दुलारा ओरिया व हाल निवासी बड़ागांव तथा नवाबाद के गोविंद चौराहा निवासी फरीद की मौके पर मौत हो गई और जितेंद्र यादव की हालत हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती करा दिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Also Read : IPL 2022 Full Schedule यहां जाने पूरा शेड्यूल

Connect With Us : Twitter | Facebook 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular