Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशHusband kills Wife in Saharanpur : पति ने पत्नी की गला रेतकर...

Husband kills Wife in Saharanpur : पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

- Advertisement -

Husband kills Wife in Saharanpur


इंडिया न्यूज, सहरानपुर : Husband kills Wife in Saharanpur सहारनपुर (Saharanpur) में मामूली बात पर पति ने पत्नी की चाकू से गर्दन रेतकर बेरहमी से हत्या कर डाली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस पति की तलाश कर रही है।

दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव कोरी माजरा में दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां मायके में आई हुई पत्नी की पति ने चाकू से रेतकर हत्या कर डाली। बताया गया कि जनपद निवासी प्रियंका की शादी बिजनौर के धामपुर निवासी कृष्णा के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। इसके बाद से विवाहिता प्रियंका अपने मायके में ही थी।
रविवार को उसका पति सहारनपुर पहुंचा ओर प्रियंका से साथ चलने की बात कही। दोनों में विवाद बढ़ गया और कृष्णा ने चाकू से प्रियंका पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

मृतका के माता-पिता की पहले हो चुकी मौत Husband kills Wife in Saharanpur

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका के माता पिता की मौत हो चुकी है। वह मायके में अपनी दो छोटी बहनों के साथ रह रही थी। पति उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन वह बहनों को देखते हुए पति से सहारनपुर में रहकर ही काम करने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

Read More : Young Man Shot Dead in Baghpat : बागपत में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular