Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशIAF Group Captain Varun Singh Passes Away: कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल...

IAF Group Captain Varun Singh Passes Away: कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के अस्पताल में निधन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
IAF Group Captain Varun Singh Passes Away: तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स ने अपने ट्वीट में कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गंभीर चोटों की वजह से दम तोड़ दिया।

IAF Group Captain Varun Singh Passes Away

हेलिकॉप्टर हादसे में घायल होने के बाद पहले उन्हें वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था। कैप्टन वरुण 8 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख IAF Group Captain Varun Singh Passes Away

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व के साथ देश की सेवा की, उनके निधन की खबर से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति।

देवरिया के रहने वाले थे वरुण सिंह IAF Group Captain Varun Singh Passes Away

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे, लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर हैं। बचपन से ही वरुण सिंह की परवरिश फौजी वातावरण में हुई। वरुण सिंह का परिवार तीनों सेनाओं से जुड़ा है- आर्मी, नेवी और एयरफोर्स। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इंडियन एयरफोर्स (IAF) से थे। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस (AAD) की रेजिमेंट में थे।

IAF Group Captain Varun Singh Passes Away

 

कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं। वरुण सिंह अपने पीछे पत्‍नी गीतांजली, बेटे रिद रमन और बेटी आराध्या को छोड़ गए, उनका परिवार फिलहाल भोपाल में रहता है।

IAF Group Captain Varun Singh Passes Away

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद भी 10 हजार फीट की ऊंचाई से तेजस विमान की सफल लैंडिंग कराने पर दिया था, जिसके लिए उन्हें इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। वरुण ने आपदा के समय धैर्य नहीं खोया और आबादी से दूर ले जाकर विमान की सफल लैंडिंग कराई थी।

Read More: CRPF Jawans Reached Martyr’s Sister’s Wedding : शहीद की बहन की शादी में पहुंचे सीआरपीएफ जवान, जवानों ने निभाया भाई का फर्ज

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular