Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsIMD Panchayat-level weather forecast: किसानों के लिए खुशखबरी, हर पंचायत को मिलेगी...

IMD Panchayat-level weather forecast: किसानों के लिए खुशखबरी, हर पंचायत को मिलेगी IMD की ये खास सर्विस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) IMD Panchayat-level weather forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD अगले हफ्ते से पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान जारी करने की तैयारी कर रहा है। IMD प्रमुख मृत्युजंय महापात्रा ने गुरुवार यानी 11 जनवरी को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में मौसम पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। ताकी किसान आने वाले मौसम का हाल-चाल जान सकें। इससे किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी। साथ ही किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। बेवजा किसानों की मेहनत खराब मौसम के कारण बरबाद हो जाती है। लेकिन अब किसानों को इससे थोड़ा फायदा होगा।

Read Also: Swami Vivekananda Jayanti 2024: स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती की पर जानिए उनके..

मौसम विभाग का मकसद हर किसानों को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, आर्द्रता और वायु गति जैसी मौसम की सभी जानकारी दी जाए। इसके साथ ही मौसम खराब होने की अपडेट भी किसानों को दी जाए। यह जानकारी अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। ताकी अन्य भाषाओं में भी किसान मौसम की अपडेट जान सके। मौसम पूर्वानुमान के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से उस स्थान का मौसम जान सकेगा। हर-हर मौसम, हर घर मौसम पहल के तहत किसानों को मौसम की अपडेट मिल सकेगी। मौसम अपडेट लेने के लिए आप अपने फोन के स्क्रीन पर कहीं भी क्लिक करें या फिर उस स्थान का पिनकोड डालें। आपको उस स्थान की पूरी मौसम की अपटेड मिल जाएगी।

Also Read: Morning Wake Up Tips: चाह कर भी नहीं उठ पाते जल्दी,तो ये ट्रिक जरूर…

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular