होम / Lucknow Incident: बुजर्ग मां के शव को छोड़कर बेटा हुआ फरार फिर CM योगी की पुलिस ने दिल जीत लिया

Lucknow Incident: बुजर्ग मां के शव को छोड़कर बेटा हुआ फरार फिर CM योगी की पुलिस ने दिल जीत लिया

• LAST UPDATED : October 20, 2023

India News ( इंडिया न्यूज) Lucknow Incident: लखनऊ में एक बेहद शर्मना मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटा अपनी मरी हुई मां को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया है। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने दो दिन तक उसे खोजने की कोशिश की लेकिन वो कहीं नही मिला और उसका मोबाइल भी ऑफ जा रहा था। आखिर कार पुलिस ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मृत मां का अंतिम संस्कार करवाया। जिसके बाद से लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं। ये बात लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

14 अक्टूबर को बेटे ने अपनी मां को अस्पताल में कराया था भर्ती

जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को आशियाना निवासी 65 वर्षिय महिला को उसके बेटे ने लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ति कराया था। जिसके बाद दो दिन पहले वृद्ध महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जब डॉक्टरों ने इसकी सूचना मृत महिला के बेटे को दी तो वह गायब हो गया।

पुलिस मे निभाया बेटे का फर्ज

जब उसकी खोजबीन की गई तो उसका कहीं पता नही चला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां ताला लटका था और उसके बेटे का भी फोन ऑफ जा रहा था। ऐसे में कृष्णा नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने  मृत महिला को अपनी मां मानते हुए अंतिम संस्कार करवाया। उन्होंने अपने हाथों से ही से चिता को मुखाग्नि दी। जिसमें धाने के सभी पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी ने महिला के अर्थी को कंधा दिया। तो वहीं उसे हॉस्पिटल से शमशान घाट तक लेकर पहुंचे।

Also Read: 76 जगहों पर CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox