Wednesday, July 3, 2024
HomePoliticsIndia China Border Uttarakhand: उत्तराखंड पर चीन की नजर? कांग्रेस ने सरकार...

India China Border Uttarakhand: उत्तराखंड पर चीन की नजर? कांग्रेस ने सरकार पर उठाया सवाल, कहा- केंद्र सरकार…

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “Paper Leak Case”: कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की सीमा में चीनी घुसपैठ बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार ने करोड़ों रुपए की वाइब्रेंट विलेज योजना लॉन्च की थी। लेकिन इसके विपरीत चीनी घुसपैठ और भी ज्यादा बढ़ गई है।

सरकार दोनों ही मामले में चुप्पी साधे हुए

चीन की सीमा से सटे उत्तराखंड के बॉर्डर क्षेत्रों में चीन की दखलअंदाजी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। इसके साथ ही कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की सीमा में चीनी घुसपैठ बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर ना ही राज्य सरकार कुछ बोल रही है और ना ही केंद्र सरकार दोनों ही मामले में चुप्पी साधे हुए हैं

चीनी घुसपैठ और भी ज्यादा बढ़ गई

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीनी घुसपैठ की घटना को नजरअंदाज करने के लिए मोदी सरकार ने करोड़ों रुपए की वाइब्रेंट विलेज योजना लॉन्च की थी। जिसमें यह कहा गया था कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ को कम किया जाएगा।लेकिन इसके विपरीत चीनी घुसपैठ और भी ज्यादा बढ़ गई है, जिसका जवाब केंद्र और राज्य सरकार दोनों को देना होगा।

Also Read: IMA POP 2023: भारत के लिए गौरवान्वित पल, देश को मिले 331 युवा अफसर

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular