होम / 21 साल की ग्लैमरस सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

21 साल की ग्लैमरस सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

• LAST UPDATED : July 4, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Miss India 2022)। सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है। 21 वर्षीय सिनी कर्नाटक की रहने वाली हैं। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट 03 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ। विजेता सिनी शेट्टी के बाद दूसरा स्थान राजस्थान की रूबल शेखावत का रहा। वह मिस इंडिया 2022 की पहली रनरअप रहीं। वहीं, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान दूसरी रनरअप रहीं। मिस इंडिया 2022 के फिनाले की रात में ये सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

मानसा वाराणसी ने सिनी को पहनाया क्राउन

मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया। टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थीं। विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई दी। सिनी शेट्टी वैसे तो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ। वह अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांसिंग पसंद है। चार साल की उम्र में डांस शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः टीना डाबी के बाद अब अतहर भी करेंगे निकाह, जाने कौन बनने वाली आईएएस अफसर की दुल्हन

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox