होम / मंकीपॉक्स से 22 साल के युवक की मौत, केरल में हुई देश की पहली घटना से दहशत

मंकीपॉक्स से 22 साल के युवक की मौत, केरल में हुई देश की पहली घटना से दहशत

• LAST UPDATED : August 1, 2022

इंडिया न्यूज, त्रिशूर (Monkeypox)। केरल के त्रिशूर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध युवक की मौत से लोग दहशत में आ गए हैं। मंकीपॉक्स से मौत की यह पहली घटना है। युवक की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट सामने आई है। मृतक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए। वह हाल ही में यूएई की यात्रा कर भारत लौटा था।

पहले हुई थी मंकीपॉक्स की पुष्टि

भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। वह 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था। शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया। इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे।

अस्पताल में भर्ती होने में देरी

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि 21 जुलाई को यूएई से वापस लौटने के बाद क्या वजह थी जो युवक इतना देरी से अस्पताल में भर्ती हुआ। एजुकेशन व हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था। अभी तक इस मामले में 20 लोगों क्वारंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़ेंः सावन के तीसरे सोमवार को तीन सागर और 12 नदियों के जल से हुआ बाबा का अभिषेक

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox