होम / 13 साल की मासूम से 80 लोगों ने किया रेप, आंध्र प्रदेश में हुई दुस्साहसिक वारदात 80 people raped 13 year old Innocent

13 साल की मासूम से 80 लोगों ने किया रेप, आंध्र प्रदेश में हुई दुस्साहसिक वारदात 80 people raped 13 year old Innocent

• LAST UPDATED : April 20, 2022

इंडिया न्यूज, हैदराबाद।

80 people raped 13 year old Innocent : आंध्र प्रदेश से दरिंदगी का भयावह चेहरा सामने आया है। यह मामला है गुंटूर में 13 साल की नाबालिग के साथ 80 लोगों द्वारा दुष्कर्म का। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना समाज का घिनौना चेहरा पेश करती है। माना जा सकता है कि आरोपियों से अधिकांश ने इस अबोध बच्ची को हवस का शिकार बनाने से पहले अपनी आत्मा को मार दिया होगा वे भेड़िये बन पर उस पर टूट पड़े होंगे। मात्र 13 साल की बच्ची के साथ ऐसा कृत्य किसी भी सभ्य समाज व विकास पर धब्बा है।

सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार (80 people raped 13 year old Innocent)

आंध्र पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आठ माह के दौरान 80 से ज्यादा लोगों ने उस मासूम के साथ मुंह काला किया। आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। उसने भी अपनी उच्च शिक्षा का परिचय इस घृणित कार्य में दिया। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

जनवरी में हुई थी पहली गिरफ्तार (80 people raped 13 year old Innocent)

सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। इसके बाद पीड़िता की मां की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान पीड़िता को उसके पिता को बताए बगैर उक्त महिला अपने साथ ले गई थी। अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की। मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 में हुई थी।

(80 people raped 13 year old Innocent)

Also Read : एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले, झोपड़ी में आग लगने से हुआ हादसा 7 People of the Same Family Burnt Alive

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox