होम / Agra News: शादी की खुशियां बदली मातम में, आग लगने से दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत

Agra News: शादी की खुशियां बदली मातम में, आग लगने से दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत

• LAST UPDATED : February 19, 2023

Agra News: (Two women died in a fire at their wedding house in Agra.): आगरा में शादी के घर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं युवक को उपचार के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

घटना आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के बाई का बाजार का हैं जहां, एक बड़ा हादसा हुआ हैं। बता दें, वहां शादी वाले एक घर में सिलेंडर से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, कम वक्त में तेजी से फैल गई। आग में दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई, वहीं युवक को उपचार के लिए निजी अस्पतान में भर्ती कराया गया है।

Agra News

आगरा में शादी के घर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई

तीलक समारोह के दौरान लगी आग

ये घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के बांई का बाजार में मौजूद सुंदरवन कॉलोनी का है। वहां पर रह रहे मदन के बेटे का तिलक समारोह था। घर में हर तरफ खुशियों का महौल था। घर में आएं सभी महमानों और रिश्तेदारों के लिए पकवान बन रहे थे, उस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटे उठते ही हरतरफ अफरा तफरी मच गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि, दो महिलाएं और एक युवक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग पर जब तक कताबू पाया जा सकता था तब तक तीनों बूरी तरह झुलस चुके थे।

आग की चपेट में हलवाई भी

बताया जा रहा है कि, हलवाई कैलाशी भी आग की चपेट में आने से बूरी तरह झुलस गया। हलवाई की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और किसी तरह सिलेंडर में लगी आग बुझाकर झुलसे सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

ACP ने दी ये जानकारी             

वहीं,  इस हादसे के बारे में आगरा पुलिस के ACP ने बताया कि, सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि, केके नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां 2 महिला झुलसी हुई मिली और एक व्यक्ति घायल मिला। घर में समारोह होने के कारण बाहर से आए हलवाई खाना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि, कुल 6 लेबर के साथ यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि, आग में जलने से लीला पत्नी मान सिंह और शीला पत्नी सुरेश निवासी नगला बूढ़ी की मौत हो गई। तो वहीं, कैलाशी नाम का युवक गंभीर रूप से जल गया, जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-

Chatrapati Shivaji Jayanti 2023: जानें… कब और कैसे मिली शिवाजी महाराज को छत्रपति की उपाधि?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox